बीसलपुर: गांव गुलैंदा चौराहे पर पैदल रोड क्रॉस कर रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर दो लोग घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर कोतवाली के ग्राम गुलैंदा गौंटिया निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया।कि वह देर रात्रि अपनी दुकान बंद कर पैदल रोड क्रॉस कर घर जा रहा था। तभी निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम बाबर निवासी सुरेंद्र कुमार की बाइक से योगेंद्र कुमार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों लोग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सीएचसी भेजा गया।