बिलसंडा थाने में दर्ज मुकदमे में क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि वह घर पर अपने चार माह के बच्चे के साथ अकेली थी। पति सामान लेने गया था, तभी गांव निवासी युवक अवधेश ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।