जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई के तत्वावधान में झाझा प्रखंड अंतर्गत बाराजोर पंचायत के छुछुनरिया गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का विषय नालसा की असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए विधिक सेवा योजना 2015 रहा।कार्यक्रम ग्राम पंचायत के सहयोग से पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी एवं पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडे द्वारा संचालित किया गया।