जबलपुर: जगदंबा कॉलोनी में एक घर से ₹1 लाख के जेवर चुराकर फरार हुए दो युवक; अलमारी का ताला बनाने आए थे आरोपी, मामला दर्ज
जगदंबा कालोनी में गुरुवार की दोपहर 1 बजे सीमा पाल के घर अलमारी का लॉक बनाने आये दो युवको ने लॉक बनाते समय अलमारी में रखे हुए सोने चांदी के जेवर 1 लाख रु कीमत के चोरी कर फरार हो गए।जब सीमा पाल ने अलमारी चैक की तो चोरी की घटना का पता चला।वही सीमा पाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।