जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आईटी क्षेत्र के उद्यमियों की बैठक संपन्न, विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई
गुरुवार दोपहर 12:00 कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आईटी क्षेत्र के उद्यमियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।कलेक्टर दीपक सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईटी क्षेत्र के उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र सकारात्मक रूप से किया जाए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।