जबलपुर: सिद्धघाट गौरीघाट में कार में अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 31 पेटी शराब जब्त
गौरीघाट थाना पुलिस को गुरुवार की दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि नयागांव से कार में दो युवक भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करते हुए अवैध शराब गौरीघाट की ओर लेकर आ रहे है।सूचना पर सिद्धघाट गौरीघाट में घेराबंदी कर कार सवार विशाल यादव और पवन को गिरफ्तार करते हुए मौके से 31 पेटी अवैध शराब की जब्त कर दोनो आरोपियो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।