जबलपुर: जबलपुर पुलिस के आरक्षक सतीश तिवारी की बेटी का यूपीएससी परीक्षा में चयन, एसपी कार्यालय में दी गई शुभकामनाएं
गुरुवार शाम 4:00 बजे जबलपुर एसपी कार्यालय में एसपी संपत उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने पर जबलपुर पुलिस परिवार के आरक्षक सतीश तिवारी की बेटी शिवानी तिवारी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने इंटरव्यू के दौरान शिवानी तिवारी का मार्गदर्शन भी किया था।