टाटीझरिया: होलंग की माटी में सोहराय की खुशबू, सात समंदर पार से आ रहे मेहमान
होलंग की माटी में महकी सोहराय की सोंधी खुशबू, खींचे चले आ रहे सात समंदर पार के मेहमान। हर कलाकृति में छिपे गहरे संदेशों से रूबरू हुए विदेशी पर्यटक; कहा— बेमिसाल है यहां की संस्कृति और परंपरा। माटी की कच्ची दीवारों पर रचे-बसे प्राकृतिक रंगों की जादूगरी और सोहराय की सोंधी महक अब सात समंदर पार तक पहुंचने लगी है। विदेशी लोक-धरोहर को करीब से महसूस करे रहे हैं।