बिल्हौर: थाना बिल्हौर व अरौल में गंगा मेला की पूर्व संध्या पर ADCP WEST ने किया दंगा नियंत्रण का अभ्यास
अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजयेंद्र द्विवेदी द्वारा दंगा नियंत्रण स्कीम के तहत आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु बुधवार रात 9 बजे थाना बिल्हौर व थाना अरौल के मकनपुर क्षेत्र में मय फोर्स एवं आवश्यक उपकरणों के साथ पैदल गश्त एवं दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।