बिल्हौर: शिवराजपुर में युवक ने पत्नी के मायके जाने से परेशान होकर लगाई फांसी
शिवराजपुर के हंसी नवादा गांव में 32 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक शिव पाल की पत्नी जूली 2 महीने पहले अपने दो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। जिससे परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 7:00 बजे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।