बिल्हौर: बिल्हौर में लड़की द्वारा जहर खाकर आत्महत्या के मामले में एसीपी अमरनाथ ने दी जानकारी
एसीपी अमरनाथ ने बताया कि बिल्हौर थाना क्षेत्र के खजूरीकलां गाँव में सतेंद्र राठौर द्वारा लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर नीरज कटियार की भतीजी ने 20.02.2025 को जहर खा लिया। परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन 17.03.2025 को उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में आरोपी सतेंद्र राठौर को मंगलवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।