बिल्हौर: बिल्हौर में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न, विकास कार्यों पर चर्चा के बाद 5 करोड़ का प्रस्ताव पास
बिल्हौर ब्लॉक में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।ब्लॉक प्रमुख मनोरमा कठेरिया की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई।बैठक में 30 ग्राम प्रधान और 50 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि बैठक में 5 करोड़ 7 लाख रुपए के प्रस्ताव पास किए गए हैं।