उज्जैन: उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र की गुंडागर्दी, शिक्षकों ने डीईओ से की बाहरी तत्वों पर रोक की मांग 🏫🚨
माधवनगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ सांवरिया शिवेश चौधरी नामक छात्र ने शिक्षक से हाथापाई की और बाहरी तत्वों को बुलाकर स्कूल में जमकर हंगामा किया। बाहरी तत्वों ने शिक्षिकाओं से भी अभद्रता की। इस घटना से 2000 विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। डरे हुए शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने और आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है
#UjjainNews #EducationNews #MPNews #SchoolSafety #Sitit24News