उज्जैन: सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीपैड पर भव्य स्वागत, पुलिसकर्मियों को सितारे लगाकर दी पदोन्नति की बधाई 🚁💐
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, महापौर मुकेश टटवाल, संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के पदोन्नत हुए शासकीय सेवकों को पुलिस बैंड की धुन के बीच सितारे (बैज) लगाकर शुभकामनाएं दीं।
#UjjainNews #CMMohanYadav #MPNews #UjjainUpdates #Sitit24News