उज्जैन में सेतु निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार: दिसंबर तक पूरे होंगे कई अहम पुल, यातायात होगा सुगम 🌉🚗
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए चल रहे सेतु निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। पीडब्ल्यूडी सेतु निर्माण के कार्यपालन अभियंता पी एस पंत ने बताया कि फ्रीगंज आरओबी का 60% और लालपुर पुराने पुल का 80% काम पूरा हो चुका है। विभाग का लक्ष्य रेलवे से समन्वय कर लालपुर पुराने पुल को इस साल दिसंबर तक हर हाल में शुरू करना है। इसके साथ ही लालपुर नया आरओबी और मकसी-आईटीआई आरओबी का काम भी युद्धस्तर पर जारी है, जिससे जल्द ही शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।
#UjjainDevelopment #UjjainNews #BridgeConstruction #PWDMP #Sitit24News