उज्जैन: सांसद अनिल फिरोजिया ने जन्मदिवस पर 90 दिव्यांगजनों को बांटे ₹30 लाख के उपकरण 🎂🤝
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने अपना जन्मदिवस सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित 'सेवा-समर्पण कार्यक्रम' में सांसद ने 90 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को लगभग ₹30 लाख मूल्य के सहायक उपकरण (मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र और वॉकिंग स्टिक) वितरित किए। कार्यक्रम में पूज्य साधु-संतों ने भी शिरकत कर उन्हें आशीर्वाद दिया। सांसद फिरोजिया ने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का असली उद्देश्य है।
#UjjainNews #AnilFirojiya #MPNews #SocialService #Sitit24News