श्री पंचायती बड़ा उदासीन निर्वाण अखाड़े की बड़ी कार्रवाई: 5 पदाधिकारियों को किया गया निष्कासित 🚩📜
श्री उदासीन भेष भगवान एवं श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण की तमिलनाडु के कांचीपुरम में आयोजित आपातकालीन बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। अखाड़े की गरिमा और मर्यादा के विपरीत आचरण करने, पदों का दुरुपयोग करने और संगठन के हितों के खिलाफ काम करने के आरोप में पांच प्रमुख पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित होने वालों में कोठारी जयेंद्र मुनि, मुकामी सेवादास (हरिद्वार), कोठारी शिवानंद (प्रयागराज), महंत रघुमुनि और मुकामी सचिव अग्रदास महाराज शामिल हैं।
#AkharaNews #SanatanDharma #UjjainNews #Haridwar #Sitit24News