सिरोही: सिरोही में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की हत्या की साजिश पर भाजपा के दिनेश बिंदल का बयान, बोले दोषियों पर कार्रवाई हो
Sirohi, Sirohi | Sep 29, 2026 पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की कथित हत्या की साजिश के मामले को लेकर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं शिवगंज नगरपालिका पार्षद दिनेश बिंदल ने सिरोही के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता कर अपनी प्रतिक्रिया दी। बिंदल ने मामले को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन मानवता के नाते वे संयम लोढ़ा की लंबी उम्र की कामना करते हैं।