Creadit by ANI....
शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण हादसे को लेकर CSP रवि भदौरिया ने शुरुआती जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक, डबरा मंडी से धान लेकर आ रहा ट्रक बाहर के ड्राइवरों द्वारा संभवतः गूगल मैप से छोटा रास्ता चुनने के कारण इस मार्ग पर पहुंचा।
CSP ने बताया कि मंदिर से पहले घाटी में ट्रक का प्रेशर रिलीज होने से ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस रास्ते पर आमतौर पर भारी वाहन नहीं आते थे और यहां पार्किंग, जांच चौकियां व बैरिकेड लगे हुए थे।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इन व्यवस्थाओं के बावजूद ट्रक मंदिर मार्ग तक कैसे पहुंचा? CSP के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ट्रक ड्राइवर और मालिक को हिरासत में लिया गया है।
15 लोगों की मौत के बाद जांच से यह स्पष्ट होना जरूरी है कि हादसे की वजह क्या थी और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं चूक हुई या नहीं।
#GwaliorNews #GwaliorAccident #SheetlaMataMandir #MPPolice #MPNews #hridaystambha