जनक्रांति चंबलभूमि नवीन कार्यालय का शुभारंभ
नए अखबार व डिजिटल पत्रकारों का मिलन व सम्मान समारोह
भिंड ग्रामीण क्षेत्र का पहला जनक्रांति चंबलभूमि का भव्य कार्यालय
रिपोर्टर से लेकर संपादक तक का प्रदीप राजावत का सफर
भिंड जिले में नए अखबारों एवं डिजिटल युग का आगाज हुआ है, जिसमें भिंड से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र जनक्रांति चंबलभूमि एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल ने भी कम समय में बड़ी पहचान बनाई है, खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लहरौली गांव में इसका कार्यालय है, यहां पर बता दे कि जनक्रांति चंबलभूमि के संपादक प्रदीप राजावत ने पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टर से की थी और तमाम बड़े चैनलों में काम करते हुए उन्होंने साप्ताहिक समाचार पत्र के साथ-साथ डिजिटल युग की ओर अपना रुख किया, आज उन्होंने लहरौली गांव में जनक्रांति चंबलभूमि कार्यालय का शुभारंभ किया, जिसमें कई पत्रकारिता क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई, शुभारंभ पंडित बेटालाल भारद्वाज, महंत उद्धव दास के द्वारा की गई, इस अवसर पर आमंत्रित पत्रकार सौरभ शर्मा, श्यामसुंदर उपाध्याय, अरविंद शर्मा दतावली, राहुल चौहान,ज्ञान सिंह कुशवाह नमस्ते भिंड मुरैना, गिरजेश पचौरी मेहगांव, जयदीप जादौन चंबल तक, रणवीर परमार भिंड ब्रेकिंग, राजीव श्रीवास्तव,मुकेश भदौरिया, अवधेश भदौरिया, अखिलेश बघेल, प्रीतम राजावत, जागेश तोमर, राघवेंद्र सिंह ऊमरी सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे, पत्रकारों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से स्थापित जनक्रांति चंबलभूमि के माध्यम से प्रदीप राजावत के द्वारा सकारात्मक सोच से आमजन की समस्याओं को शासन प्रशासन तक एवं सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का निष्पक्ष कार्य किया है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अल्प समय में नई पहचान बनाई है। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। #gwaliormucipalcorporastion #viralreelschallenge #BhindNews #viralvideos #news #gwalior #LiveNews