फर्रुखाबाद: भोलेपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना कादरीगेट क्षेत्र के बढ़पुर निवासी 57 वर्षीय प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र स्व० दौलतराम गुप्ता बाइक से फतेहगढ़ अपने बच्चों की किताब लेने के लिए अग्रवाल बुक डिपो पर गए हुए थे वापस लौटते समय फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने भोलेपुर के पास फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मार्ग पर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।