लोहरदगा: बालिका छात्रावास में पेयजल-किचन संकट पर उपायुक्त का आश्वासन, आदिवासी छात्र संघ ने की शिष्टाचार भेंट
लोहरदगा: आदिवासी छात्र संघ, लोहरदगा द्वारा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान संघ के सदस्यों ने वी-मार्ट के समीप स्थित बालिका छात्रावास में पेयजल संकट और किचन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने