मयूरहंड: बाराडीह के बच्चों की मजबूरी: नदी पार कर स्कूल जाने को विवश
*मयूरहंड (चतरा)।* मयूरहंड प्रखंड के बाराडीह गांव में स्कूली बच्चों को बारिश में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। पानी भरी नदी पार कर बच्चे बस्ता लेकर स्कूल जाते हैं, तस्वीर में यह साफ दिख रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी बढ़ने पर बच्चे एक-दो दिन तक दूसरे छोर पर फंस जाते हैं, जिससे पढ़ाई बाधित होती है। अभिभावक हर समय चिंता में रहते हैं।