मयूरहंड: प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम बुधवार शाम 4 बजे सम्पन्न हुआ
प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम बुधवार के चार बजे सम्पन्न हुआ। जिसमे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नियुक्त बीएलए,सभी बूथों के बूथ लेवल अधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रभारी जीपीएस रोहित कुमार ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।