बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के अमौली मार्ग पर तिराहे के पास संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिला युवक, सीएचसी में मृत घोषित किया गया
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के अमौली रोड में तिराहे के पास एक युवक दीनदयाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी बसफरा थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे गांव में शोक का माहौल रहा।