प्रतापगढ़: राम बारात के पूर्व भरत चौक की सजावट अयोध्या की तर्ज पर की जा रही है, बनाई गई रामायण कालीन चित्रकला
राम बारात के पूर्व शहर के भरत चौक का स्वरूप बदलकर अयोध्या की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। रविवार शाम 7:00 बजे रामलीला समिति की ओर से इसकी पेंटिंग का अंतिम रूप दिया गया । चौक घण्टाघर पर रामायण कालीन चित्रकला बनाया गया है । सोमवार को निकलने वाली राम बारात से पूर्व ही चौक घंटा घर पर रंगीन एलईडी लाइटों से सजावट कर इसकी भव्यता को चार चांद लगाया जा रहा है।