प्रतापगढ़: मारपीट,धमकी देने व हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को विश्वनाथगंज बाजार के शनिदेवधाम मोड से किया गिरफ्तार,भेजा जेल
देल्हूपुर पुलिस ने मारपीट, धमकी देने व हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को विश्वनाथगंज बाजार के शनिदेवधाम मोड से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शिव नारायण वैश ने रविवार शाम 7 बजे मामले में जानकारी देते हुए बताया की अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम भाष्कर मिश्रा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम सहेरुआ थाना देल्हूपुर है।