प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने नाबालिक के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिक बेटी को पहले फुला कर भाग ले जाने का मुकदमा थाने पर दर्ज कराया था। पुलिस ने दर्ज मुकदमे से संबंधित वांछित आरोपी सचिन गौतम निवासी केतकरपुर को दयालगंज नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी को दर्ज मुकदमे के आधार पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।