प्रतापगढ़: एसपी के आदेश पर जेठवारा पुलिस ने लूट के चार आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर, एएसपी ने दी जानकारी
एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर जेठवारा पुलिस ने लूट के चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहद का केस दर्ज किया है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया की आरोपी पूरनपुर खास निवासी छोटेलाल, नारायणपुर के सुनील यादव उर्फ जज्जे, भइया की सराय के राजेश यादव उर्फ कल्लू और सरायआनादेव के शुभम मिश्रा हैं।