प्रतापगढ़: कोतवाली देहात थाना ने चोरी की घटना से संबंधित एक अंतर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल कुमार मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान थाना क्षेत्र के कटरा तिराहे के पास से चोरी की घटना से संबंधित एक अंतर्जनपदीय चोर राम आधार तिवारी पुत्र लाल जी तिवारी निवासी ग्राम लेहरा थाना सोरांव को गिरफ्तार किया गया।