प्रतापगढ़: जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन, नवजात कन्याओं की माताओं को किट देकर किया गया सम्मानित
जिला महिला चिकित्सालय में रविवार के दिन दोपहर 1:00 बजे कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नवजात जन्मी कन्याओं की माताओं को कन्या की आवश्यकता से संबंधित किट देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही साथ महिलाओं को पुलिस द्वारा महिला संबंधित सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया है।