जयसिंहनगर: अंतौली में मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतौली में गुरुवार की शाम 4 बजे मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी उमेश प्रताप सिंह निवासी अंतौली ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ आपसी रंजिश में अजित सिंह और प्रीतम उर्फ संजय सिंह दोनों निवासी अंतौली ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है।