इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज बाजार के सड़क पर बने गड्ढों में धान रोपकर कांग्रेस ने जताया विरोध, सड़क मरम्मत की मांग की
नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को 1 बजे अलीगंज बाजार में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव राजेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में जलजमाव के बीच धान रोपकर सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया।