आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), थावे में 'विद्यार्थी सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया।
शिविर में सामान्य शाखा प्रभारी श्री अजय कुमार ने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी पढ़ाई, तकनीकी प्रशिक्षण, छात्रावास और संस्थान की सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने छात्राओं को 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' की विस्तृत जानकारी दी और बेझिझक अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन का भरोसा दिलाया।