आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा राज्यव्यापी 'अनीमिया मुक्त बिहार अभियान' का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सीएचसी, एपीएचसी एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी इस अभियान की शुरुआत हुई।
25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत 6 माह से 19 वर्ष तक के बच्चों-किशोरों तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं के हीमोग्लोबिन स्तर की जांच की जाएगी। जांच में हीमोग्लोबिन कम पाए जाने पर आवश्यकतानुसार आयरन सिरप और आईएफए (IFA) की गोलियां (गुलाबी, नीली व लाल) निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मी उपस्थित रहे।