आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा जिला प्रशासन, गोपालगंज के संयुक्त तत्वावधान में बैकुंठपुर स्थित प्रसिद्ध सिंहासिनी धाम में 'बाबा धनेश्वर महादेव सिंहासिनी महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, कृषि मंत्री सह प्रभारी मंत्री (गोपालगंज) श्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी और पूर्व मंत्री श्री जनक राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसमें प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला 'कल्लू', अनुपमा यादव, राकेश मिश्रा, शिल्पी राज, शरद शर्मा, अजय तिवारी, रघु राजा और अल्का सिंह पहाड़िया ने अपनी भक्तिमय व लोकगीत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में डीएम श्री समीर सौरभ, डीडीसी गौरव कुमार सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।