रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन पर चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 185 यात्रियों से ₹99,330 जुर्माना वसूला गया
रफीगंज रेलवे स्टेशन पर RPF के सहयोग से गया एवं सासाराम के कमर्शियल विभाग की टीम द्वारा मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1,2,3,4 सहित गाड़ी संख्या 12307, 13554, 13305 एवं 63296 में टिकटों की जांच की गई। रात्रि 8 इस दौरान बिना उचित टिकट यात्रा करते पाए गए कुल 185 यात्रियों से टीटीई द्वारा 99,330 रुपये जुर्माना वसूला गया।