लोहरदगा: स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय मैदान में मतदाता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य भर में एक सकारात्मक माहौल बनाने के लिए वीडियो सीरीज "संस्कारी मास्टर जी" रिलीज किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से लोगों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए चुनाव को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसे लेकर समाहरणालय मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया और मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई।