लोहरदगा: कुडू में जेसीबी चालक पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
कुडू थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरु और सरना टोली गांव के बीच सोमवार की शाम अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने जेसीबी चालक धीरज सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य से जेसीबी चालक वापस लौट रहा था इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।