लोहरदगा: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन का किया ऑनलाइन उद्घाटन व शिलान्यास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास व उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के लोकसभा सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अब लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर भी हाईटेक सुविधाएं लोगों को मिल पाएंगी।