लोहरदगा: नगर क्षेत्र अजय उद्यान के समीप से अज्ञात का शव बरामद जांच में जूटी पुलिस
सदर थाना क्षेत्र के अजय उद्यान के समीप बी एस कॉलेज सड़क को जोड़ने वाली गली से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना के पश्चात सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी अनुसार गत दो-तीन दिनों से युवक उसी मुहल्ले में घूम रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पुलिस ने भेजा।