लोहरदगा: शब-ए-बरात पर लोहरदगा के विभिन्न कब्रिस्तानों पर उमड़ी हजारों की भीड़, देर रात से फजर नमाज तक चला तिलावतों का दौर
मुसलमानों के बड़े त्योहारों में से एक शब-ए-बरात का पर्व रविवार शाम से फजर नमाज (यानी सुबह) सोमवार को पूरे लोहरदगा मे मनाया गया. वहीं, ईदगाह मैदान के समीप कब्रिस्तानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही. शब ए बरात पर्व को लेकर जहां, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा. पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा खुद रात को पूरे शहर में कई बार दौरा कर नजर रखी।