बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र के नारेपुर बाजार में दीवार तोड़कर चोरों ने की दुकान में चोरी, मामला दर्ज
बछवारा थाना अंतर्गत नारेपुर बाजार में स्थित एक बंद दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।जिसमें वह नगद सहित कई महत्वपूर्ण सामान लेकर फरार हो गया।यह पूरी वारदात दीवाल तोड़कर की गई है। जब गुरुवार को सुबह नौ बजे के करीब दुकानदार दुकान पहुंचे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।