बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र में गड्ढे के पानी में डूबने से नाबालिग की मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के बगल में बने हुए गड्ढे में पानी भरा हुआ था।जिसमें एक दो वर्षीय नाबालिक जो डूब गया।जिसकी डूबने से मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज और बुधवार को सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद वह शव परिजनों को सौंप दिया गया।