बारां: एडीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों को बेहतर सुविधाएं और उपचार देने के दिए निर्देश
Baran, Baran | Dec 3, 2025 अतिरिक्त जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने बुधवार को शहीद राजमल मीणा राजकीय जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों एवं कार्मिकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन तथा रिकॉर्ड संधारण की विस्तृत समीक्षा की।