बारां: अधिकारियों ने प्रताप चौक से धर्मादा चौराहा तक पैदल मार्च कर कपड़े के बैगों का वितरण किया, प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताए
Baran, Baran | Dec 3, 2025 राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर मंगलवार को लटूर मावा वाले सेवा सदन ने बारां नगर परिषद (अतिक्रमण टीम) के उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर जागरूकता एवं वितरण अभियान का आयोजन किया। अधिकारियों ने प्रताप चौक से धर्मादा चौराहा तक पैदल मार्च करते हुए लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।