भाजपा काशी क्षेत्र के 337 मंडलों में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भाजपा काशी क्षेत्र के सभी 337 मंडलों में मनाई गयी। इस अवसर पर भाजपाजनों नें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। इसके तहत संत रविदास मण्डल द्वारा नेवादा स्थित ईश्वर वाटिका में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया।