वाराणसी में मोहर्रम की तैयारी को लेकर ड्रोन से की गई निगरानी, पुलिस ने किया रूट मार्च
वाराणसी में मोहर्रम की तैयारी तेज़, ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने किया रूट मार्च मोहर्रम के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीना ने चौकाघाट, नक्खीघाट, दोषीपुरा, सरैया, गोलगड्डा, विश्वेश्वरगंज, धनेशरा, बड़ी बाजार, पर निरीक्षण किया ।