नाले की समस्या को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सिगरा में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु से मिलकर की शिकायत
वाराणसी चांदपुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के चलते मुख्य नाले को बंद कर दिए जाने के कारण वहां स्थित व्यापारियों के गोदामों में बारिश का पानी भरने लगा है। इसके चलते महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सामग्री व स्टॉक खराब होने की आशंका बढ़ गई है। प्रभावित व्यापारियों ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।