उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने 33 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब से भरी एक कार को जब्त किया। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक योगश गोयल द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल, वृत्ताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन मे कार्रवाई की गई।